इलाज के दौरान गर्भवती की मौत, अस्पताल पर लापरवाही के आरोप

शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान गर्भवती की मौत हो गई। मामला शहर के वार्ड नंबर आठ से जुड़ा हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 07:35 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 07:35 PM (IST)
इलाज के दौरान गर्भवती की मौत,  अस्पताल पर लापरवाही के आरोप
इलाज के दौरान गर्भवती की मौत, अस्पताल पर लापरवाही के आरोप

संवाद सूत्र, खमाणों : शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान गर्भवती की मौत हो गई। मामला शहर के वार्ड नंबर आठ से जुड़ा हुआ है। मृतका रानी डिलीवरी के लिए मायके आई थी। मृतका के पति राजन कुमार और भाई मनोज ने बताया कि रानी को तकलीफ होने पर 18 सितंबर को इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल दाखिल करवाया गया था। 21 सितंबर को अचानक रात एक बजे रानी को चंडीगढ़ रेफर करने के लिए परिवार को कहा गया। इसके लिए एंबुलेंस 108 भी मंगवा ली। इस दौरान पता लगा कि रानी की मौत हो चुकी है। डाक्टर ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल खमाणों के शवगृह में रखवा दिया गया। परिवार ने रानी की मौत के लिए अस्पताल पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए थाना खमाणों में शिकायत की है। परिवार वालों का कहना है कि अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उधर, थाना खमाणों के एसएचओ हरमिदर सिंह सराओ ने कहा कि शिकायत मिली है, मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी