कलयुगी बेटे ने जायदाद के लालच में किया था मां का कत्ल, गिरफ्तार

थाना बडाली आला सिंह की पुलिस ने जून 2021 में हुए एक महिला के अंधे कत्ल के मामले में महिला के बेटे को ही गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 11:51 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 11:51 PM (IST)
कलयुगी बेटे ने जायदाद के लालच 
में किया था मां का कत्ल, गिरफ्तार
कलयुगी बेटे ने जायदाद के लालच में किया था मां का कत्ल, गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, सरहिद : थाना बडाली आला सिंह की पुलिस ने जून 2021 में हुए एक महिला के अंधे कत्ल के मामले में महिला के बेटे को ही गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान अमृत सिंह के तौर पर हुई है। यह मामला उस समय सामने आया जब जायदाद के लालच में बेटे ने मां की हत्या के बाद अपनी मां के दूसरे पति की हत्या का प्रयास किया, परंतु वह बच गया और इसकी शिकायत उसने पुलिस को कर दी।

बस्सी पठाना के डीएसपी जंगजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में गांव भैनी कलां निवासी कर्मजीत सिंह ने कहा कि उसने गांव झामपुर निवासी भूपेंद्र कौर के साथ उसके पहले पति की मौत के बाद 30 नंबवर 2017 को शादी की थी। शादी के बाद वह दोनों चुन्नी कलां में एक किराये के मकान में रहने लगे। इसके बाद उन्होंने बडाली आला सिंह में किराये का मकान ले लिया। अप्रैल 2021 के बाद भूपेंद्र कौर के पहले पति का बेटा 25 वर्षीय अमृत सिंह और उसकी पत्नी राजविदर कौर भी साथ रहने लगे। कर्मजीत सिंह धान की रोपाई करने अपने गांव भैनी कलां चला गया। इस दौरान उसने पत्नी भूपेंद्र कौर से 26 जून को फोन पर बात की थी। 27 जून को जब फोन बंद आने लगा तो उसे शक हुआ और वह उसी दिन शाम को बडाली आला सिंह लौट आया। यहां उसने देखा कि न ही घर में सामान है और न ही पत्नी, बेटा व पुत्रबधू। काफी जद्दोजहद के बाद पता चला कि अमृत का साढू गुरविदर सिंह निवासी छतबीड़, मोहाली वहां आया था। अमृत व गुरविंदर दिन में ही सामान लेकर कहीं चले गए हैं। उसने 29 जून को फतेहगढ़ साहिब के एसएसपी को एक शिकायत दी। जिसमें उसने शक जताया था कि अमृत, उसकी पत्नी राजविदर और साढू गुरविदर सिंह ने मिलकर उसकी पत्नी भूपेंद्र कौर हत्या करके शव कहीं फेंक दिया है। शक न हो इसलिए करता था मां के मोबाइल का सिम आन

बस्सी पठाना के जीएसपी जंगजीत सिंह ने बताया कि पुलिस अमृत व उसकी पत्नी की लगातार तलाश कर रही थी। अमृत इतना होशियार था कि पुलिस को गुमराह करने को वह मां के मोबाइल फोन का सिम आन कर देता था ताकि शक न हो कि वह जिदा है और कहीं चली गई है। जिसके बाद गत 18 अक्टूबर को वह बडाली आला सिंह लौट आया। इस दौरान उसने कर्मजीत सिंह के साथ मारपीट करते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल कर्मजीत सिंह ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अमृत के ठिकानों पर छापामारी शुरू की और गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। प्राथमिक पूछताछ में अमृत ने माना कि उसने जायदाद हड़पने के लालच में 26 व 27 जून की मध्य रात को मां की हत्या कर शव को भाखड़ा नहर में फेंक दिया था। यह भी माना कि वह संपत्ति हड़पने को कर्मजीत सिंह की भी हत्या करना चाहता था, लेकिन वह बच गया। डीएसपी ने बताया कि अमृत की पत्नी राजविदर कौर और साढू गुरविदर सिंह की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी