सड़क हादसे के घायल ने तोड़ा दम

अजनाली गांव के पास 27 मई को सड़क हादसे में घायल हुए शिव शंकर गुप्ता निवासी सेक्टर-25 गुरमुख सिंह कॉलोनी मंडी गोबिदगढ़ ने पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार दौरान दम तोड़ दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Jun 2020 05:15 PM (IST) Updated:Wed, 03 Jun 2020 05:15 PM (IST)
सड़क हादसे के घायल ने तोड़ा दम
सड़क हादसे के घायल ने तोड़ा दम

संवाद सहयोगी, मंडी गोबिदगढ़ : अजनाली गांव के पास 27 मई को सड़क हादसे में घायल हुए शिव शंकर गुप्ता निवासी सेक्टर-25 गुरमुख सिंह कॉलोनी मंडी गोबिदगढ़ ने पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार दौरान दम तोड़ दिया। थाना मंडी गोबिदगढ़ में मृतक की पत्नी ममता की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार वह अपने पति व बच्चों के साथ 27 मई को पैदल अपने घर आ रहे थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उनके पति को टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल उसके पति को मंडी गोबिदगढ़ के सिविल अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। वहां उसकी मौत हो गई।्र

chat bot
आपका साथी