युवक का शव बरामद

थाना फतेहगढ़ साहिब की पुलिस को एक व्यक्ति का शव मिला है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Aug 2021 06:33 PM (IST) Updated:Sun, 22 Aug 2021 06:33 PM (IST)
युवक का शव बरामद
युवक का शव बरामद

संवाद सहयोगी, सरहिद : थाना फतेहगढ़ साहिब की पुलिस को एक व्यक्ति का शव मिला है। सहायक थानेदार परजिदर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गुरुद्वारा श्री ज्योति स्वरूप साहिब नजदीक एक व्यक्ति का शव पड़ा है। वह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे और जांच के दौरान शव के पास से एक आधार कार्ड मिला। उसमें मृतक का नाम अभिषेक कुमार श्रीवास्तव निवासी हनुमान पुरी कालोनी, बहराइच, उत्तर प्रदेश लिखा हुआ है। बताया कि शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के डेड हाउस में रखवा दिया है।

अज्ञात व्यक्ति ने किया बच्चे का अपहरण

थाना सरहिद की पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बच्चे को अगवा करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। जानकारी देते हुए थाना सरहिद के प्रभारी सतनाम सिंह ने बताया कि असमान निवासी बिहार हाल आबाद सरहिद ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका 11 वर्षीय लड़का शकीर जोकि घर से खेलने के लिए गया था, लेकिन घर वापिस नहीं आया। उसकी काफी तलाश भी की। एसएचओ सतनाम सिंह ने बताया कि असमान ने संदेह जताया कि उसके बेटे को कोई व्यक्ति अगवा करके ले गया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति खिलाफ मामला दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी