70 लीटर लाहन समेत एक गिरफ्तार

बस्सी पठाना की पुलिस ने लाहन भट्ठी अवैध शराब और भुक्की समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 06:45 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 06:45 PM (IST)
70 लीटर लाहन समेत एक गिरफ्तार
70 लीटर लाहन समेत एक गिरफ्तार

संवाद सूत्र, बस्सी पठाना : बस्सी पठाना की पुलिस ने लाहन, भट्ठी, अवैध शराब और भुक्की समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में शराब की भट्ठी चलाने वाले व्यक्ति की पहचान कर्म सिंह निवासी गांव रैली के तौर पर हुई है। थानेदार राजवंत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कर्म सिंह बिजली बोर्ड के नजदीक खेतों में बने घर में अवैध तरीके से शराब निकालता है। कार्रवाई करते हुए उन्होंने 90 लीटर लाहन, एक भट्ठी, गैस सिलेंडर, एक बोतल अवैध शराब व अन्य सामान बरामद किया। बताया कि कर्म सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना बस्सी पठाना में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी प्रकार एएसआइ बलवीर सिंह ने बताया कि गांव दुफेड़ा के नजदीक एक गुरिदर सिंह निवासी गांव मुहम्मदीपुर को रोक कर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से डेढ़ किलो भुक्की बरामद हुई।

chat bot
आपका साथी