निष्काम कीर्तन सेवा सोसायटी ने दी ट्राईसाइकिल

समाज में परमात्मा ने बहुत सी महान हस्तियां पैदा की हैं जो समय-समय पर समाज में रहते जरूरतमंद बेसहारा दुखियों गरीबों की निस्वार्थ मदद करना हमेशा ही अपना फर्ज समझती हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 06:55 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 06:55 PM (IST)
निष्काम कीर्तन सेवा सोसायटी ने दी ट्राईसाइकिल
निष्काम कीर्तन सेवा सोसायटी ने दी ट्राईसाइकिल

संवाद सहयोगी , मंडी गोबिदगढ़ : समाज में परमात्मा ने बहुत सी महान हस्तियां पैदा की हैं जो समय-समय पर समाज में रहते जरूरतमंद बेसहारा, दुखियों, गरीबों की निस्वार्थ मदद करना हमेशा ही अपना फर्ज समझती हैं। उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्य समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत बन जाते हैं। यह बात एसडीएम आनंद सागर शर्मा ने कही। वे निष्काम कीर्तन सेवा सोसायटी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान सोसायटी की तरफ से दिव्यांग की आपरेशन के लिए आर्थिक मदद करने के साथ उसे ट्राई साइकिल भेंट की गई। मौके पर सोसायटी अध्यक्ष करमजीत सिंह बिट्टू, उपाध्यक्ष रविदर सिंह रवि, संयुक्त सचिव मनजीत सिंह, बहादुर सिंह, सुखदेव सिंह भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी