सरकार की धमकी के बाद काम पर लौटे हड़ताली एनएचएम कर्मी

पंजाब सरकार से खफा होकर गत कई दिन से हड़ताल पर गए एनएचएम कर्मचारी सरकार द्वारा टर्मीनेट करने की धमकी मिलने के बाद मंगलवार को ड्यूटी पर लौट आए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 05:52 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 05:52 PM (IST)
सरकार की धमकी के बाद काम  पर लौटे हड़ताली एनएचएम कर्मी
सरकार की धमकी के बाद काम पर लौटे हड़ताली एनएचएम कर्मी

संवाद सहयोगी, फतेहगढ़ साहिब : पंजाब सरकार से खफा होकर गत कई दिन से हड़ताल पर गए एनएचएम कर्मचारी सरकार द्वारा टर्मीनेट करने की धमकी मिलने के बाद मंगलवार को ड्यूटी पर लौट आए। ड्यूटी पर लौटने की पुष्टि सिविल सर्जन डाक्टर मोहिदर सिंह और एनएचएम यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह व जिला अध्यक्ष हरपाल सिंह सोढ़ी ने भी की। अमरजीत सिंह और हरपाल सिंह ने कहा कि सेहत मंत्री बलवीर सिंह सिद्धू द्वारा काम पर लौट आने की अपील को लेकर यूनियन की हुई आपात बैठक में ये फैसला लिया गया कि महामारी के दौरान किसी को कोई दिक्कत न हो। इसलिए काम पर लौट आने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार को 15 दिन का समय दिया है ताकि इस दौरान उनकी जो मांगें स्वीकार हुई हैं उन्हें लागू किया जाए तथा उन्हें रेगुलर करने की पालिसी बनाई जाए। इस बारे में फतेहगढ़ साहिब के सिविल सर्जन डा. महिदर सिंह ने बताया जिला अस्पताल समेत सभी जगहों पर एनएचएम कर्मचारी ड्यूटी पर लौट आए हैं। सभी कर्मचारियों की रिपोर्ट बनाकर स्वास्थ्य विभाग को भेज दी गई है।

chat bot
आपका साथी