आप के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष को सम्मानित

आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान अजय सिंह लिबड़ा के लोहानगरी पहुंचने पर पार्टी नेता जगमीत सिंह सहोता की अगुआइ में वर्करों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 05:22 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 05:22 PM (IST)
आप के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष को सम्मानित
आप के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष को सम्मानित

संवाद सहयोगी, मंडी गोबिदगढ़ : आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान अजय सिंह लिबड़ा के लोहानगरी पहुंचने पर पार्टी नेता जगमीत सिंह सहोता की अगुआइ में वर्करों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके लिबड़ा ने पार्टी की मजबूती और आने वाले चुनाव पर विचार चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता कोविड-19 की सावधानियों को ध्यान में रखते हुए पार्टी के हित में काम करें और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए जुड़ जाएं। इस अवसर पर गुरमीत सिंह, ओंकार सिंह चौहान, गुरदयाल सिंह, जगजीत सिंह जग्गी, जरनैल सिंह, कुलवंत सिंह भाटिया, नरिदर सिंह भाटिया, विशाल शर्मा, रणजीत सिंह, हनुमंत शर्मा, नीरज वर्मा, गुरमीत सिंह, दलजीत सिंह, कर्मजीत गोल्डी, प्रेम किशन, सुरजीत सिंह, जसवीर सिंह जस्सी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी