शहर में चल रहे विकास कार्यो में तेजी लाई जाए : डीसी

जिला फतेहगढ़ साहिब की नव नियुक्त डिप्टी कमिश्नर सुरभि मलिक द्वारा औद्योगिक नगरी मंडी गोबिदगढ़ में पहुंचकर शहर के अलग-अलग जगहों का दौरा किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 06:21 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 06:21 PM (IST)
शहर में चल रहे विकास कार्यो में तेजी लाई जाए : डीसी
शहर में चल रहे विकास कार्यो में तेजी लाई जाए : डीसी

संवाद सहयोगी, मंडी गोबिदगढ़ : जिला फतेहगढ़ साहिब की नव नियुक्त डिप्टी कमिश्नर सुरभि मलिक द्वारा औद्योगिक नगरी मंडी गोबिदगढ़ में पहुंचकर शहर के अलग-अलग जगहों का दौरा किया गया। इस दौरान डीसी सुरभि मलिक तलवाड़ा रोड, औद्योगिक सिखलाई केंद्र, नसराली अंडर ब्रिज, सिविल अस्पताल और शहर में बनने जा रहे आरओबी मोदी मिल रोड का जायजा लिया गया। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर सुरभि मलिक ने नगर कौंसिल अधिकारियों, सिविल प्रशासन अधिकारियों को शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों में तेजी लाने को कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि इलाके में विकास कार्य रुकने नहीं दिए जाएंगे।

जानकारी देते हुए नगर कौंसिल अध्यक्ष हरप्रीत सिंह प्रिस ने बताया की डिप्टी कमिश्नर सुरभि मलिक द्वारा आज शहर के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया है। इस दौरान शहर वासियों की सुविधाओं के लिए जल्द शुरू हो रहे रेलवे ओवर ब्रिज और स्थानीय जीटी रोड अंबेमाजरा-तलवाड़ा ब्रिज वाली जगहों का जायजा लिया व इस संबंधी विभागों के अधिकारियों से शुरू होने वाले कार्यों की जानकारी लेकर उन्हें इस कार्य को जल्द और सुचारू रूप से करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान डीसी द्वारा नसरली अंडर ब्रिज के साथ-साथ स्थानीय सिविल अस्पताल और स्टील चैंबर आफ कामर्स की बनने वाली इमारत का निरीक्षण भी किया गया। इस अवसर पर नगर कौंसिल के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजीव दत्ता, नगर कौंसिल के ईओ कुलबीर सिंह बराड़, जेई संदीप सिंह, नगर कौंसिल के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर संदीप शर्मा, एसई केवल सिंह, एसडीएम अमलोह आनंद सागर शर्मा, नायब तहसीलदार हरमिदर सिंह, थाना प्रभारी प्रेम सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी