प्रकाश पर्व को समर्पित आज निकाला जाएगा नगर कीर्तन

धन-धन बाबा बुड्ढा जी सेवा दल और मंडी गोबिदगढ़ की संगत के सहयोग से श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Nov 2021 04:50 PM (IST) Updated:Tue, 16 Nov 2021 04:50 PM (IST)
प्रकाश पर्व को समर्पित आज निकाला जाएगा नगर कीर्तन
प्रकाश पर्व को समर्पित आज निकाला जाएगा नगर कीर्तन

संवाद सहयोगी, मंडी गोबिदगढ़ : धन-धन बाबा बुड्ढा जी सेवा दल और मंडी गोबिदगढ़ की संगत के सहयोग से श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। सेवादार सुरिदर पाल सिंह भाटिया ने बताया कि 17 नवंबर से 19 नवंबर तक गुरुद्वारा पातशाही छठी गुरु की नगरी मंडी गोबिदगढ़ में महान गुरमति समागम करवाया जा रहा है। इसमें 17 नवंबर बुधवार को नगर कीर्तन सुबह साढ़े छह बजे गुरुद्वारा छठी पातशाही गुरु की नगरी से आरंभ होगा। इस दौरान भाई जसकरन सिंह संगत को कीर्तन से निहाल करेंगे। 18 नवंबर को भाई सतनाम सिंह कोहाड़का हजूरी रागी श्री दरबार साहिब और भाई दविदर सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब 19 नवंबर को कीर्तन करेंगे। इस अवसर पर भिदर सिंह, जगजीवन सिंह, गुरनाम सिंह, हरबंस सिंह, भूपेंदर सिंह, नरिदर भाटिया आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी