ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की मौत, दूसरा घायल

बस स्टैंड मंडी गोबिदगढ़ के नजदीक हुए सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 07:39 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 07:39 PM (IST)
ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की मौत, दूसरा घायल
ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की मौत, दूसरा घायल

जेएनएन, मंडी गोबिदगढ़ : बस स्टैंड मंडी गोबिदगढ़ के नजदीक हुए सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। मृतक की पहचान मोहन लाल और घायल की पहचान परमजीत सिंह निवासी मंडी गोबिदगढ़ के तौर पर हुई है। पुलिस को दिए ब्यान में सुखदीप सिंह ने बताया कि उसका चाचा मोहन लाल और उसका साथी परमजीत सिंह बाइक पर खन्ना से लौट रहे थे। जब वह मंडी गोबिदगढ़ बस स्टैंड के नजदीक पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल मंडी गोबिदगढ़ ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने मोहन लाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि परमजीत सिंह उपचाराधीन है। मंडी गोबिदगढ़ पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

chat bot
आपका साथी