मनरेगा कर्मचारी मंत्रियों का आज करेंगे घेराव

मनरेगा कर्मचारी यूनियन की बैठक जिला प्रधान मनदीप सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी ब्लाक प्रधानों ने हिस्सा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 06:07 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 06:07 PM (IST)
मनरेगा कर्मचारी मंत्रियों का आज करेंगे घेराव
मनरेगा कर्मचारी मंत्रियों का आज करेंगे घेराव

संवाद सहयोगी, सरहिद :

मनरेगा कर्मचारी यूनियन की बैठक जिला प्रधान मनदीप सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी ब्लाक प्रधानों ने हिस्सा लिया।

इस उपरांत उन्होंने कहा कि पिछली नौ जुलाई से मनरेगा कर्मचारियों की कलम छोड़ हड़ताल चल रही है और सरकार ने अब तक उनकी कोई सार नहीं ले। जितनी भी बैठकें अब तक हुई है उनका कोई भी परिणाम नहीं निकला। जिसके कारण कर्मचारियों ने सर्व समिति से फैसला लिया कि 30 जुलाई को कैप्टन सरकार के विकास कार्यों की पोल खोल मुहिम की शुरुआत की जाएगी। ब्लाक प्रधान गुरदीप सिंह ने कहा कि प्रदेश स्तरीय संघर्ष जिसमें मनरेगा कर्मचारियों को पक्का करने के लिए बनाई गई सब कमेटी के मंत्रियों का सोमवार से घेराव किया जाएगा। इस अवसर पर परमिदर सिंह, करनवीर सिंह, अभय सिंह, सुखवीर सिंह, रविदर सिंह, रणधीर सिंह, अमनदीप सिंह, कुलदीप सिंह, सुखचैन सिंह, गुरदीप सिंह, हरजीत सिंह, हरप्रीत कौर आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी