विधायक ने इकबाल नगर में शुरू करवाए विकास कार्य

इकबाल नगर क्षेत्र के लोग कई साल से जाम सीवरेज और कच्ची गलियों से परेशान हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 08:46 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 08:46 PM (IST)
विधायक ने इकबाल नगर में शुरू करवाए विकास कार्य
विधायक ने इकबाल नगर में शुरू करवाए विकास कार्य

संवाद सहयोगी, मंडी गोबिदगढ़ : इकबाल नगर क्षेत्र के लोग कई साल से जाम सीवरेज और कच्ची गलियों से परेशान हैं। लोगों ने नगर कौंसिल मंडी गोबिदगढ़ व हलका विधायक काका रणदीप सिंह से क्षेत्र में विकास नहीं होने की शिकायतें भी की थी। इसके बाद विधायक काका रणदीप सिंह ने बुधवार को 21.8 लाख रुपये की लागत से नई सड़कों का निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शहर के हर क्षेत्र का विकास बिना किसी पक्षपात के किया जाएगा और जिन क्षेत्रों को नगर कौंसिल में नया जोड़ा गया है वहां हर तरह के विकास कार्य किए जा रहे हैं। जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा। नगर कौंसिल अध्यक्ष हरप्रीत सिंह प्रिस ने कहा कि उन्होंने स्थानीय निवासियों ने भी कहा कि हर वार्ड का काम पूरी लगन से करवाएंगे। मौके पर पार्षद विनीत बिट्टू, कौंसिल उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, पार्षद राजिदर सिंह बिट्टू आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी