विधायक ने सिविल अस्पताल को सौंपे दस आक्सीजन कंसंट्रेटर

गुरदर्शन सिंह नाभा फाउंडेशन द्वारा गोबिदगढ़ के उद्योगपतियों के सहयोग से अमलोह के सरकारी अस्पताल को विधायक काका रणदीप सिंह ने 10 आक्सीजन कंसंट्रेटर सौंपे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 05:26 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 05:26 PM (IST)
विधायक ने सिविल अस्पताल को  सौंपे दस आक्सीजन कंसंट्रेटर
विधायक ने सिविल अस्पताल को सौंपे दस आक्सीजन कंसंट्रेटर

संवाद सूत्र, अमलोह : गुरदर्शन सिंह नाभा फाउंडेशन द्वारा गोबिदगढ़ के उद्योगपतियों के सहयोग से अमलोह के सरकारी अस्पताल को विधायक काका रणदीप सिंह ने 10 आक्सीजन कंसंट्रेटर सौंपे। उन्होंने कहा कि इलाके में आक्सीजन संबंधी कोई परेशानी नहीं आने देंगे। विधायक ने लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की। मौके पर नगर कौंसिल मंडी गोबिदगढ़ के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह प्रिस, कौंसिल अध्यक्ष अमलोह डा. हरप्रीत सिंह, चेयरमैन मार्केट कमेटी अमलोह जसमीत सिंह राजा, वाइस चेयरमैन राजिदर सिंह बिट्टू, पीए राम कृष्ण भल्ला, ट्रस्ट के चेयरमैन सिकंदर सिंह, प्रधान शरण भट्टी, हैप्पी सूद आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी