जीपी ने बदेशां रोड़ निर्माण किया प्रारंभ

नगर पंचायत खमाणों के अध्यक्ष अमरजीत सोहल की अध्यक्षता में शहर का विकास जोरों पर है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 06:37 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 06:37 PM (IST)
जीपी ने बदेशां रोड़ निर्माण किया प्रारंभ
जीपी ने बदेशां रोड़ निर्माण किया प्रारंभ

संवाद सहयोगी, खमाणों : नगर पंचायत खमाणों के अध्यक्ष अमरजीत सोहल की अध्यक्षता में शहर का विकास जोरों पर है। शहर के वार्ड नंबर 2 के तहत आने वाली बदेशां रोड़ को चौड़ा करने का निमार्ण कार्य विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी ने शुरू करवाया। इस अवसर पर बोलते हुए जीपी ने कहा कि शहर का बिना भेदभाव विकास किया जा रहा है। खमाणों में सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये पारित हो गया लेकिन गंदे पानी की निकासी के लिए जमीन की जरूरत हैं यदि कोई व्यक्ति जमीन देगा तो उसे वाजिब जमीन का दाम व उसके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। इस मौके पर चेयरमैन मार्केट कमेटी सुरिदर सिंह रामगढ़, गुरिदर सिंह सोनी, राजीव आहुजा, रणवीर सिंह रमन, मंदीप कौर, सुखविदर कौर, बलदेव सिंह बेदी, बलदेव सिंह बेदी, बलबीर सिंह सिद्धू, अमरिदर सिंह मौला, आशु गर्ग, हसन खमाणों ,निखिल खन्ना आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी