मिक्सड मार्शल आर्ट ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

मिक्सड मार्शल आर्ट स्कूल फार मल्टीपल गेम्स के प्रांगण में जिला राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपना व अपने माता पिता का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 06:27 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 06:27 PM (IST)
मिक्सड मार्शल आर्ट ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मिक्सड मार्शल आर्ट ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

जेएनएन, मंडी गोबिदगढ़ : मिक्सड मार्शल आर्ट स्कूल फार मल्टीपल गेम्स के प्रांगण में जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपना व अपने माता पिता का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पार्षद रश्मि गुप्ता और ब्रजेश सियाल विशेष अतिथि के तौर पर पहुंचे। इस दौरान रश्मि ने कहा कि अपने खेल को निखारने के लिए गुरु पर विश्वास तथा उनकी बातों पर सदैव अमल करना चाहिए। इस मौके पर जिला ओलंपिक पैनचक सिलाट बीच गेम्स फतेहगढ़ साहिब, राज्य स्तरीय पैनचक सिलाट प्रतियोगिता जालंधर, राष्ट्रीय पैनचक सिलाट प्रतियोगिता कश्मीर, खेलो इंडिया गेम्स 2021 गुलमर्ग के विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सहायक कोच मनीषा, सहायक कोच अंजू तथा मुख्य कोच नीरज शर्मा ने पार्षद रश्मि गुप्ता व ब्रजेश सियाल को सम्मानित किया। इस अवसर पर कोच नीरज शर्मा, राघव गोयल, दिव्या सियाल, एसोसिएशन के जिला फतेहगढ़ साहिब के प्रधान अशोक मल्होत्रा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी