अपने राज्‍य जाने के लिए फतेहगढ़ में उमड़े प्रवासी श्रमिक, PRTC की 12 बसों में किया गया रवाना

फतेहगढ़ साहिब में अपने राज्‍य जाने के लिए श्रमिक उमड़ पड़े। उनको पीआरटीसी की 12 बसों में पटियाला व सरहिंद रेलवे स्‍टेशनों पर छोड़ा गया। वहां से ये लोग विशेष ट्रेनों में जाएंगे।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Sat, 09 May 2020 03:13 PM (IST) Updated:Sat, 09 May 2020 03:13 PM (IST)
अपने राज्‍य जाने के लिए फतेहगढ़ में उमड़े प्रवासी श्रमिक,  PRTC की 12 बसों में किया गया रवाना
अपने राज्‍य जाने के लिए फतेहगढ़ में उमड़े प्रवासी श्रमिक, PRTC की 12 बसों में किया गया रवाना

चंडीगढ़/फतेहगढ़ साहिब, जेएनएन। पंजाब से दूसरे राज्‍यों के श्रमिकों को फतेहगढ़ साहिब से पीआरटीसी की 12 बसों में भेजा गया। इन मजदूरों को पटियाला रेलवे स्‍टेशन और सरहिंद रेलवे स्‍टेशन छोड़ा गया। वहां से वे स्‍पेशल ट्रेनों में उत्‍तर प्रदेश के सुल्‍तानपुर और गोरखपुर रवाना किया जाएगा। पंजाब में पिछले चार-पांच दिनों से बिहार और उत्‍तर प्रदेश के श्रमिकों को भेजने के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

फतेहगढ़ साहिब से शनिवार को पीआरटीसी की 12 बसें चलाई गईं। इनमें से छह बसों में उत्‍तर प्रदेशों के  मजदूरों को पटियाला रेलवे स्टेशन छोड़ा गया। वहां से वे सुल्तानपुर जाने वाली विशेष ट्रेन में रवाना होंगे। यह ट्रेन आज शाम रवाना होगी।

पीआरटीसी छह अन्‍य बसों में मजदूरों को सरहिंद रेलवे स्टेशन पहुंचाया गया। यहां से शाम छह बजे गोरखपुर चलने वाले वाली विशेष ट्रेन में ये सभी रवाना होंगे। इसके साथ ही मजदूरों को शंभू बार्डर छोड़ने का कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बार्डर पर हरियाणा में पंजाब के लोग फंसे हैं, उन्हें लेने बसें भेजी गई हैं। पहले बताया गया था कि हरियाणा और आसपास के राज्‍य के लोगों को पंजाब-हरियाणा सीमा शंभु बाॅर्डर पर छोड़ा जाने का कार्यक्रम था।

 एक दिन पहले पंजाब से आठ ट्रेनों में घरों को लौटे थे 9532 श्रमिक

बता दें कि पंजाब से शुक्रवार को आठ ट्रेनों में उत्तर प्रदेश और बिहार के 9532 श्रमिक भेजा गया था। इनमें तीन ट्रेनें जालंधर, चार लुधियाना व एक पटियाला स्टेशन से रवाना हुई थीं। जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन से शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर, अकबरपुर व बिहार के मुजफ्फरपुर के लिए स्पेशल ट्रेनें रवाना हुईं। सुल्तानपुर के लिए 1200 व मुजफ्फपुर के लिए 1188 श्रमिक गए। देर रात अकबरपुर के लिए भी 1200 यात्री गए।

लुधियाना स्टेशन से चार स्पेशल ट्रेनों से सहरसा के लिए 1180 तथा सीतामढ़ी, प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश व डाल्टनगंड के लिए प्रत्येक ट्रेन में 1188 श्रमिक रवाना हुए। इसी तरह पटियाला से भी 1200 श्रमिक जौनपुर उत्तर प्रदेश गए।

chat bot
आपका साथी