रोहन व गगनदीप कौर ने जीती मैराथन

शहीद भगत सिंह के 114वें जन्मदिवस पर आजादी की 75वीं वर्षगांठ को समर्पित नेहरू युवा केंद्र फतेहगढ़ साहिब के दिशा निर्देश पर शहीद करतार सिंह सराभा वेलफेयर एंड स्पो‌र्ट्स क्लब के प्रधान जगजीत सिंह पंजोली की अगुआइ में फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 के तहत अंडर 17 लड़के और लड़कियों की मैराथन करवाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 07:50 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 07:50 PM (IST)
रोहन व गगनदीप कौर ने जीती मैराथन
रोहन व गगनदीप कौर ने जीती मैराथन

संवाद सहयोगी, फतेहगढ़ साहिब : शहीद भगत सिंह के 114वें जन्मदिवस पर आजादी की 75वीं वर्षगांठ को समर्पित नेहरू युवा केंद्र फतेहगढ़ साहिब के दिशा निर्देश पर शहीद करतार सिंह सराभा वेलफेयर एंड स्पो‌र्ट्स क्लब के प्रधान जगजीत सिंह पंजोली की अगुआइ में फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 के तहत अंडर 17 लड़के और लड़कियों की मैराथन करवाई गई। इस मौके विशेष तौर पर पहुंचे एसजीपीसी के सदस्य जत्थेदार करनैल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत करवाई। क्रास कंट्री मुकाबले में रोहन सिंह ने पहला, जसकरन सिंह ने दूसरा और गुरवीर सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों में गगनदीप कौर, अमनप्रीत कौर और नीतू ने क्रमवार पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। मौके पर जिला हैंडबाल के कोच कुलविदर सिंह और हाकी कोच रिटायर्ड इंस्पेक्टर जरनैल सिंह को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब चेयरमैन नरिदरपाल सिंह जस्सी, मैनेजर सतनाम सिंह, अमनप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, ज्ञान सिंह, रघवीर सिंह, सुखविदर सिंह, नरिदर सिंह, दलबीर सिंह, गुरदर्शन सिंह, मोती राम, सुखवीर सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी