सडक़ हादसे में घायल हेड कास्टेबल ने तोड़ा दम

संवाद सहयोगी, सरहिंद : फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल में सड़क हादसे में पुलिस के एक हेड कास्

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 07:37 PM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 07:37 PM (IST)
सडक़ हादसे में घायल हेड कास्टेबल ने तोड़ा दम
सडक़ हादसे में घायल हेड कास्टेबल ने तोड़ा दम

संवाद सहयोगी, सरहिंद : फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल में सड़क हादसे में पुलिस के एक हेड कास्टेबल की बीती रात मौत हो गई है। मृतक की पहचान गुरध्यान सिंह निवासी कामी कला थाना घनौर जिला पटियाला के तौर पर हुई है।

थाना घनौर के एएसआइ शेर सिंह ने बताया कि मृतक हेड कास्टेबल गुरध्यान सिंह दिल्ली-लाहौर बस सेवा की पुलिस पायलट में ड्यूटी करता था, जिसे गत 11 फरवरी एक गाड़ी ने उस समय टक्कर मार दी थी जब वह अपने गाव कामी कलां से स्कूटर पर आ रहा था। बेहद जख्मी हालात में गुरध्यान सिंह को पहले पटियाला के राजिंदर अस्पताल दाखिल करवाया जहा प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआइ में उसकी हालत में सुधार हो गया था जिसे सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब भेज दिया गया था। जहा शनिवार देर रात को उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने अज्ञात चालक खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है तथा शव को सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब से पोस्टमार्टम उपरात परिजनों को सौंप दिया है।

chat bot
आपका साथी