भट्ठी से गर्म लोहा मजदूर पर गिरा, मौत

खन्ना के पास वीरवार को एक फर्नेस इंडस्ट्री में चल रही भट्ठी में अचानक आए उबाल के कारण एक मजदूर बुरी तरह झुलस गया था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 07:00 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 07:00 AM (IST)
भट्ठी से गर्म लोहा मजदूर पर गिरा, मौत
भट्ठी से गर्म लोहा मजदूर पर गिरा, मौत

जागरण संवाददाता, खन्ना : खन्ना के पास वीरवार को एक फर्नेस इंडस्ट्री में चल रही भट्ठी में अचानक आए उबाल के कारण एक मजदूर बुरी तरह झुलस गया था। उसे गंभीर हालत में लुधियाना के एक अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।

इस्माइलपुर स्थित एसपीजे अलायज में वीरवार दोपहर को मंडी गोबिंदगढ़ के शांति नगर में रहने वाला मजदूर मक्खन सिंह काम कर रहा था। इस दौरान भट्ठी में अचानक उबाल आ गया और मक्खन पर गर्म लोहा गिर गया। बुरी तरह से झुलसे मक्खन को खन्ना के पीरखाना रोड स्थित अग्रवाल अस्पताल में लाया गया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे लुधियाना के सीएमसी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान शुक्रवार को मक्खन सिंह ने दम तोड़ दिया।

सदर थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी मनप्रीत कौर की शिकायत पर ठेकेदार अनूप कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। मनप्रीत कौर ने कहा कि भट्ठी को ठीक रखने की जिम्मेदारी अनूप की थी, लेकिन कई बार कहने के बावजूद उसने इसे ठीक नहीं किया।

chat bot
आपका साथी