निर्माणाधीन हाईवे पर नहीं था साइन बोड, हादसे में बस सहित चार कारें टकराई

खरड़-लुधियाना नेशनल हाईवे का निर्माण धीमी गति से चलने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 12:09 AM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 06:10 AM (IST)
निर्माणाधीन हाईवे पर नहीं था साइन बोड, हादसे में बस सहित चार कारें टकराई
निर्माणाधीन हाईवे पर नहीं था साइन बोड, हादसे में बस सहित चार कारें टकराई

संवाद सूत्र. खमाणों : खरड़-लुधियाना नेशनल हाईवे का निर्माण धीमी गति से चलने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। निर्माण कंपनी की लापरवाही इन हादसों का कारण बन रही है। निर्माण स्थलों साइन बोर्ड न होने के कारण वाहन चालकों को निर्माण कार्य का पता नहीं चलता। खमाणों के गांव जटाणा ऊंचा के पास शनिवार सुबह आठ बजे एक यात्री बस हादसाग्रस्त हो गई। इसमें सवार करीब 40 यात्री बाल-बाल बच गए। बस के पीछे आ रही कई कारें भी आपस में टकराने से क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे का कारण यही रहा कि यातायात परिवर्तन स्थल से पहले कंपनी ने कोई संकेतक बोर्ड या निशान नहीं लगाया था। इसके कारण बिल्कुल मौके पर जब बस चालक ने आगे कंपनी के बेरीकेट्स लगे देखे तो एकदम ब्रेक लगाने कारण के बस का संतुलन बिगड़ गया। बस के पीछे आ रही स्कार्पियो, आई-10 समेत कई कारें आपस में टकरा गईं।

बस चालक कुलदीप सिंह ने बताया कि धुंध में पहले ही सड़कों पर विजिविलिटी बहुत कम होती है। ऊपर से कंपनी ने कोई बोर्ड या निशान भी नहीं लगाया था। अगर जरा सी चूक हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्कार्पियो गाड़ी चला रहे दिलशेर सिंह निवासी लुधियाना ने कहा कि यह कंपनी की लापरवाही के कारण रोज हादसे हो रहे हैं।

राहगीर जसवीर सिंह ने कहा कि कंपनी ने यातायात परिवर्तन के लिए जो वेरीकेट्स लगाए हैं, उन पर कोई रिफ्लेक्टर भी नहीं लगाया है।

संकेतक लाइटें व रिफ्लेक्टर लगाएंगे : एसडीएम

खमाणों के एसडीएम परमजीत सिंह ने कहा कि कंपनी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। कंपनी को तुरंत हिदायतें जारी करके संकेतक लाइटें व रिफ्लेक्टर लगाए जाएंगे।

दो कारों की टक्कर दंपति व बच्चा घायल

संवाद सहयोगी, सरहिद : शुक्रवार की रात ज्योति स्वरूप चौक के पास दो कारों की टक्कर में दंपति और बच्चा घायल हो गए। लुहारमाजरा कलां के रहने वाले गुरविंरदर सिंह ने बताया कि वह अपनी कार में पत्नी मनदीप कौर व बेटे महकप्रीत के साथ सरहिद से वापस अपने गांव जा रहा था। ज्योति स्वरूप चौक से थोड़ा आगे सामने से आ रही एक कार की उनकी कार से टक्करहो गई। हादसे में वे तीनों घायल हो गए। उन्हें नजदीक के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी थी।

chat bot
आपका साथी