जमुना भोई रग्बी कैंप के लिए चयनित

खालसा कालेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल अमृतसर में संपन्न हुई राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग की लड़कियों ने पहली बार जिला फतेहगढ़ साहिब से कोच नीरज शर्मा के नेतृत्व में भाग लिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 07:37 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 07:37 PM (IST)
जमुना भोई रग्बी कैंप के लिए चयनित
जमुना भोई रग्बी कैंप के लिए चयनित

संवाद सहयोगी, मंडी गोबिदगढ़ : खालसा कालेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल अमृतसर में संपन्न हुई राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग की लड़कियों ने पहली बार जिला फतेहगढ़ साहिब से कोच नीरज शर्मा के नेतृत्व में भाग लिया। प्रतियोगिता में मनीशा, अंजू, जमुना भोई, सविता जस्सल, मीना कुमारी, नीरुता, वनीता कुमारी, राखी कुमारी, पप्पी वर्मा, अमनदीप कौर कुंभ, रुखसाना अमलोह और लवप्रीत कौर ने भाग लिया। जमुना भोई का जिला फतेहगढ़ साहिब की रग्बी टीम से सर्वोतम टैक्लर के लिए राज्य कैंप के लिए चयन हुआ जो आने वाली राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए नामांकित होगी। इसके साथ सविता जस्सल, लवप्रीत कौर को भी राज्य कैंप में स्थान मिला। रग्बी स्पोर्टस एसोसिएशन जिला फतेहगढ़ साहिब के पदाधिकारी गुरविदर सिंह, रुचि गुप्ता, शिव प्रसाद, मनजीत सिंह, चरनप्रीत सिंह ने खिलाड़ियों व कोच को बधाई दी।

chat bot
आपका साथी