भाजपा ही पंजाब को भ्रष्टाचार मुक्त करने में सक्षम : दिनेश

भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो पंजाब को सुरक्षित विकसित अमनचैन के अलावा नशा मुक्त भ्रष्टाचार मुक्त करने में समर्थ है। 2022 के पंजाब विधान सभा चुनाव में पार्टी सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 06:50 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 06:50 PM (IST)
भाजपा ही पंजाब को भ्रष्टाचार मुक्त करने में सक्षम : दिनेश
भाजपा ही पंजाब को भ्रष्टाचार मुक्त करने में सक्षम : दिनेश

संवाद सहयोगी, मंडी गोबिदगढ़ : भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो पंजाब को सुरक्षित, विकसित, अमनचैन के अलावा नशा मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त करने में समर्थ है। 2022 के पंजाब विधान सभा चुनाव में पार्टी सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। ये बातें भारतीय जनता पार्टी पंजाब के संगठन महामंत्री दिनेश कुमार ने कहीं। वह यहां के भगवान परशुराम मंदिर एवं धर्मशाला में भाजपा जिला फतेहगढ़ साहिब के अध्यक्ष प्रदीप गर्ग की अगुआइ में आयोजित पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 106वीं जयंती कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।

उन्होंने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय व्यक्ति नहीं एक विचार थे। उन्होंने पहला विचार एकात्मवाद का दिया जिसमें कोई ऊंच-नीच नहीं, अमीर-गरीब नहीं, किसी प्रकार का भेदभाव न हो, ऐसे देश की कल्पना होनी चाहिए। उन्होंने देश के अंतिम छोर पर जीवन बसर करने वाले गरीबों को राशन मुहैया करवाने और उसका जीवन सुधारने का संकल्प लिया। जो कार्य आज केंद्र सरकार नरेंद्र मोदी सरकार अन्त्योदय योजना के तहत पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि जो सपना पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने देखा था आज नरेन्द्र मोदी सरकार उसे पूरा करने में लगी है।

संगठन महामंत्री ने कहा कि 2003 में केंद्र की कांग्रेस सरकार ने किसान बिल लाने का वादा किया था। लेकिन सरकार नहीं बन सकी। उसके बाद 2017 में भी उन्होंने घोषणा पत्र जारी किया कि सरकार बनने पर किसानों की आय दोगुनी की जाएगी लेकिन फिर उनकी सरकार नहीं बनी। वर्ष 2014 से चली आ रही नरेन्द्र मोदी सरकार ने किसान बिल कानून बनाकर 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा जिस पर काम हो रहा है। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एसएन शर्मा, देवी दयाल पराशर, धर्मपाल राव, डा. हरबंस लाल, भाजयुमो के राष्ट्रीय सदस्य सुखविदर सिंह सुखी, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत गोयल, गगनदीप जैन, जिला महामंत्री रविदर सिंह पदम, राकेश गर्ग,जिला कैशियर साहिल गर्ग आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी