बच्चों को संतुलित भोजन की दी जानकारी

नेहरू युवा केंद्र फतेहगढ़ साहिब द्वारा 30 सितंबर तक जिला युवा अधिकारी नेहा शर्मा की अगुवाई में पोषण अभियान चलाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 04:28 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 04:28 PM (IST)
बच्चों को संतुलित भोजन की दी जानकारी
बच्चों को संतुलित भोजन की दी जानकारी

संवाद सहयोगी, सरहिद : नेहरू युवा केंद्र फतेहगढ़ साहिब द्वारा 30 सितंबर तक जिला युवा अधिकारी नेहा शर्मा की अगुवाई में पोषण अभियान चलाया जा रहा है। नेहरू युवा केंद्र फतेहगढ़ साहिब पोषण अभियान के तहत आंगनबाड़ी सेंटरों और स्कूलों के सहयोग से विभिन्न प्रकार के जागरूकता प्रोग्राम चलाए जा रहे हैैं। इसी तरह राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों पौष्टिक भोजन की जानकारी दी गई। इस मौके पर गुरप्रीत कौर ने कहा कि हमें बाजार के खाने से प्रहेज करना चाहिए। अपने और अपने बच्चों के लिए ताजा और अच्छी तरह से संतुलित भोजन उपलब्ध कराना चाहिए ताकि कंपोस्टिग जैसी भयानक बीमारियों से बचा जा सके। इस मौके बच्चों ने स्लोगन भी लिखे। इस अवसर पर रुपिदर कौर, गुरविदर सिंह, लवदीप सिंह, अनमोलप्रीत सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी