ब्लाक स्तरीय कैंप में किसानों को संतुलित आहार के बारे में जानकारी दी

कृषि और किसान भलाई विभाग द्वारा समूह ब्लाकों में आत्मा स्कीम के तहत पोषण अभियान संबंधी ब्लाक स्तरीय कैंप लगाए गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 07:16 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 07:16 PM (IST)
ब्लाक स्तरीय कैंप में किसानों को संतुलित आहार के बारे में जानकारी दी
ब्लाक स्तरीय कैंप में किसानों को संतुलित आहार के बारे में जानकारी दी

संवाद सहयोगी, फतेहगढ़ साहिब : कृषि और किसान भलाई विभाग द्वारा समूह ब्लाकों में आत्मा स्कीम के तहत पोषण अभियान संबंधी ब्लाक स्तरीय कैंप लगाए गए। गांव ईसरहेल में लगाए कैंप के दौरान कृषि विकास अफसर खेड़ा डा. लवप्रीत सिंह ने जैविक कृषि के बारे में किसानों को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि कैसे संतुलित आहार लेकर सेहत को मजबूत रखना चाहिए। कहा कि फसलों पर कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव जरूरत के अनुसार करना चाहिए और दवाइयां खरीदते समय डीलर से पक्का बिल लिया जाए।

डिप्टी प्रोजेक्टर आत्मा डा. हरमनजीत सिंह ने किसानों को आत्मा स्कीम संबंधी जानकारी दी और किसानों को कृषि के साथ सहायक धंधों को अपना कर अपनी आमदन में बढ़ोतरी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसान व्यक्तिगत तौर पर या सेलफ हेल्प ग्रुप बनाकर आत्मा स्कीम तहत व्यवसाय मुखी ट्रेनिग लेकर अपना रोजगार शुरू कर सकते हैं। मछली पालन अफसर डा. सुखविदर कौर ने किसानों को विभाग में चल रही विभिन्न स्कीमों बारे जानकारी दी और मछली खाने से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में बताया। इस दौरान किसानों को सीजन की घरेलू बगीची की सब्जी की किटें और विभिन्न तरह के पौधे बांटे गए। इस अवसर पर राजवीर सिंह, मेवा सिंह, हरबंस सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी