गांव में मृत्यु दर दोगुनी

जिले में कोरोना तेजी से अपने पांव पसारता जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 08:27 AM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 08:27 AM (IST)
गांव में मृत्यु दर दोगुनी
गांव में मृत्यु दर दोगुनी

सुखवीर सुख, फतेहगढ़ साहिब

जिले में कोरोना तेजी से अपने पांव पसारता जा रहा है। मई में फतेहगढ़ साहिब में संक्रमण से मरने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। 15 मई तक जिले में कुल 40 लोगों की कोविड-19 से मौत हुई है। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में मृत्यु दर लगभग दोगुनी हो गई ैहै। कुल मरने वालों में 26 महिलाएं हैं और 14 पुरुष हैं। सेहत विभागों के आंकड़ों के अनुसार जिले में महिलाओं की अधिकतर मौतें ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित हैं। कुल 40 मौतों में से 28 ग्रामीण इलाकों से और 12 शहरी इलाकों से मौतें हुई हैं। इनमें से 19 महिलाएं ग्रामीण और सात महिलाएं शहरी एरिया से संबंधित थी। जिले की मृत्यु दर भी 2.77 फीसद है, जबकि रिकवरी रेट 83.94 है। गांवों के लोग नहीं मान रहे आदेश

सिविल सर्जन डा. महिदर सिंह ने इस बारे में कहा कि गांवों के अधिकतर लोग सरकार के दिशा निर्देशों की अनदेखी कर रहे हैं। इसी कारण ग्रामीण इलाकों में मौतों का आंकड़ा बढ़ा है। वहीं महिलाओं संबंधी पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि महिलाएं पहले गांव के डाक्टर से दवाई लेती हैं और जब हालत ज्यादा गंभीर हो जाती है तो फिर उन्हें अस्पताल लाया जाता है। तब तक काफी देर हो चुकी होती है।

तारीख मौत महिलाएं पुरुष 1. 0 0 0 2. 3 1 2 3. 2 1 1 4. 2 0 2 5. 2 2 0 6. 3 1 2

7. 2 1 1 8. 3 1 2 9. 2 2 0 10. 3 3 0

11. 4 3 1 12. 4 4 0 13. 4 3 1 14. 3 2 1 15. 3 2 1

chat bot
आपका साथी