सरबत के भले के लिए करवाया हवन यज्ञ

शिव दुर्गा मंदिर बस्सी पठाना में सरबत के भले के लिए भारत विकास परिषद के अध्यक्ष जय कृष्ण की अगुआई में हवन यज्ञ करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 06:53 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 06:53 PM (IST)
सरबत के भले के लिए करवाया हवन यज्ञ
सरबत के भले के लिए करवाया हवन यज्ञ

जेएनएन, बस्सी पठाना : शिव दुर्गा मंदिर बस्सी पठाना में सरबत के भले के लिए भारत विकास परिषद के अध्यक्ष जय कृष्ण की अगुआई में हवन यज्ञ करवाया गया। मंदिर के पंडित राम भजन शास्त्री ने धार्मिक रीति रिवाजों अनुसार मंत्रों का उच्चारण कर परिषद परिवार के सदस्यों की सुख समृद्धि, कोरोना महामारी से बचने की अरदास की। इस मौके उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी समाज भलाई, सेवा संस्कार के प्रोजेक्टों को परिषद सदस्यों के सहयोग से पूरा किया जाएगा। प्रोजेक्ट चेयरमैन अशोक कुमार गर्ग ने परिषद द्वारा किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर नीरज मल्होत्रा, स्टेट प्रभारी रमेश मल्होत्रा, प्रीतम रबड़, राज कुमार वधवा, मनोज भंडारी, संजीव सोनी, बलदेव कृष्ण, विनोद शर्मा, सुशील कुमार, प्रवीन भाटिया, कृष्ण कुमार, राम लाल, बबलजीत पनेसर आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी