मूर्ति प्रतिष्ठापना दिवस पर यज्ञ करवाया

संवाद सहयोगी मंडी गोबिदगढ़ भगवान शनिदेव की मूर्ति प्रतिष्ठापना दिवस के उपलक्ष्य में श्री बावा लाल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 04:51 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 04:51 PM (IST)
मूर्ति प्रतिष्ठापना दिवस पर यज्ञ करवाया
मूर्ति प्रतिष्ठापना दिवस पर यज्ञ करवाया

संवाद सहयोगी, मंडी गोबिदगढ़ : भगवान शनिदेव की मूर्ति प्रतिष्ठापना दिवस के उपलक्ष्य में श्री बावा लाल दयाल मंदिर गुरु नानक कालोनी मंडी गोबिदगढ़ में मंदिर पुजारी पंडित बद्री प्रसाद ने वेद मंत्रों द्वारा भगवान शनिदेव का विधिवत पूजन, जलाभिषेक व हवन यज्ञ मुख्य यजमान सुनील अरोड़ा व अमित अरोड़ा ने करवाया। इस उपलक्ष्य में श्री बावा लाल दयाल संकीर्तन मंडल ने भगवान शनिदेव व श्री बावा लाल दयाल जी महाराज का गुणगान किया। इस मौके पर चने और देसी घी के हलवे का प्रसाद बांटा गया। मौके पर श्री बावा लाल दयाल ट्रस्ट के प्रधान दर्शन लाल भाटिया, रमेश मित्तल, विजय भारती, सुरिदर कवातरा, सुभाष भारती, प्रदीप भारती, रामजी दास बतरा व श्री बावा लाल दयाल संकीर्तन मंडल की ऊषा क्वात्रा, रेखा भारती, अंजलि भारती, पूनम भारती, नीलम भाटिया, कामनी भारती, संतोष कुमार, कामनी भारती, वीना भारती, प्रीति भारती, कंचन भाटिया, वीना अरोड़ा, राज रानी भारती, आरती मेहता, मोनिका भाटिया, कांता, वंदना भारती आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी