हरप्रीत सिंह बने लिप के यूथ विंग के जिलाध्यक्ष

लोक इंसाफ पार्टी जिला फतेहगढ़ साहिब की बैठक जिलाध्यक्ष प्रो. धर्मजीत सिंह जलवेड़ा की अध्यक्षता में सरहिद में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 05:33 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 05:33 PM (IST)
हरप्रीत सिंह बने लिप के यूथ विंग के जिलाध्यक्ष
हरप्रीत सिंह बने लिप के यूथ विंग के जिलाध्यक्ष

संवाद सहयोगी, सरहिद : लोक इंसाफ पार्टी जिला फतेहगढ़ साहिब की बैठक जिलाध्यक्ष प्रो. धर्मजीत सिंह जलवेड़ा की अध्यक्षता में सरहिद में हुई। बैठक में यूथ विग के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी कैंथ, स्टूडेंट इंसाफ मोर्चा के अध्यक्ष गुरजोध गिल, हरजाप गिल और एडवोकेट सर्बजीत सिंह सीआर शामिल हुए। इस मौके सर्वसम्मति से हरप्रीत सिंह हैप्पी को यूथ विग का जिलाध्यक्ष और मनिदर सिंह मालोवाल को जिले के कालेजों और यूनिवर्सिटीज का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। मौके पर प्रो. जलवेड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो कृषि कानून पास किए हैं उनका विरोध किया जाएगा। इसके अलावा 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई। मौके पर जगदेव सिंह, वरिदरपाल, मलकीत सिंह, रविदर सिंह, लखवीर टिब्बी, मान सिंह, दिलराज सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी