बस्सी पठाना में मंदिर जाने वाले रास्तों में गंदगी के ढेर, लोग परेशान

शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 12:42 AM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 12:42 AM (IST)
बस्सी पठाना में मंदिर जाने वाले रास्तों में गंदगी के ढेर, लोग परेशान
बस्सी पठाना में मंदिर जाने वाले रास्तों में गंदगी के ढेर, लोग परेशान

संवाद सूत्र। बस्सी पठाना

शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। शहर का कोई मोहल्ला ही शेष होगा जहां के लोग कूड़े के ढेरों से परेशान नहीं होंगे। जगह जगह लगे ये ढेर यहां बीमारियों का कारण बन रहे हैं वहीं सुबह शाम मंदिर में भगवान के दर्शनों से पहले लोगों के माथे गंदगी लगती है। इससे चारों ओर बदबू फैली रहती है। आलम यह है कि शहर के मंदिरों को जाने वाले रास्तों के साथ साथ कुछ मंदिरों के पास ही कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। राम मंदिर और नगर खेड़े के पास काफी समय से कूड़े के ढेर लगे हैं। हालांकि यह क्षेत्र नगर कौंसिल के उपाध्यक्ष पवन कुमार का है। उनके कहने पर भी नगर कौंसिल अधिकारियों ने कूड़े के ढेरों को हटाना मुनासिब नहीं समझा। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलम पाठक ने कहा कि नगर कौंसिल द्वारा शहर में से कूड़ा उठाने के लिए लगाई गाड़ियों का कुछ पता नहीं है कि कब किस वार्ड में जाकर कूड़ा उठाया जाता है। समाज सेवक जय कृष्ण कश्यप ने नगर कौंसिल की कार्यशैली की निदा करते हुए कहा कि नगर कौंसिल को नियमित तौर पर सफाई करानी चाहिए या फिर लोगों के टैक्स माफ करने चाहिए। कौंसिल के उपाध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि उन्होंने नगर कौंसिल के कार्यकारी अधिकारी (ईओ) को बोला था। लेकिन इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया। कौंसिल अध्यक्ष रविदर टिकू और ईओ मनजीत सिंह ढींढसा ने कहा कि कूड़े के ढेरों की समस्या का पक्के तौर पर हल किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी