मारपीट के दो मामलों में तीन महिलाओं समेत चार जख्मी

शहर में दो जगहों पर हुई मारपीट की घटनाओं में तीन महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने इन मामलों में चार महिलाओं समेत 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।

By Edited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 01:33 AM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 01:33 AM (IST)
मारपीट के दो मामलों में तीन महिलाओं समेत चार जख्मी
दो जगहों पर हुई मारपीट की घटनाओं में तीन महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए।

जागरण संवाददाता, लुधियाना : दो जगहों पर हुई मारपीट की घटनाओं में तीन महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने इन मामलों में चार महिलाओं समेत 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। थाना पीएयू पुलिस ने गांव बसैमी निवासी राजदीप कौर की शिकायत पर गांव बसैमी निवासी बेअंत कौर, अजीत ¨सह, भवनदीप ¨सह, गांव भरोवाल निवासी सुरजीत कौर तथा हरमनदीप ¨सह के खिलाफ केस दर्ज किया। राजदीप ने बताया कि उसका अपने पति, ननंद तथा जेठानी से घरेलू झगड़ा चल रहा है। 23 नवंबर को वो अपने मायके से गांव बसैमी आई थी। उसी दौरान आरोपितों ने गाली गलौज किया। विरोध करने पर उन्होंने लाठियों व तेजधार हथियार से हमला कर जख्मी कर दिया। उसके शोर मचाने पर जमा हुए लोगों को देख कर आरोपित फरार हो गए। थाना दुगरी पुलिस ने अर्बन एस्टेट फेस-तीन के एलआइजी फ्लैट्स निवासी आंचल शर्मा की शिकायत पर उसी इलाके में रहने वाले दीपक, दर्शन कौर, सरबजीत कौर, सतनाम ¨सह, जगजीत ¨सह, बिट्टू तथा गौरव के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि आरोपितों ने धक्के से एलआइजी फ्लैट्स पर कब्जा कर रखा है। इसी चलते उनका आरोपितों से झगड़ा चल रहा है। उसी बात की रंजिश रखते हुए 26 नवंबर को आरोपितों ने उस, उसके भाई तथा भाभी पर हमला कर दिया। घायल करने के बाद आरोपित फरार हो गए।

chat bot
आपका साथी