फतेहगढ़ साहिब में कोरोना से चार की मौत, 104 नए केस रिपोर्ट

जिले में रविवार को 104 पाजिटिव मिले और तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 05:42 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 05:42 PM (IST)
फतेहगढ़ साहिब में कोरोना से चार 
की मौत, 104 नए केस रिपोर्ट
फतेहगढ़ साहिब में कोरोना से चार की मौत, 104 नए केस रिपोर्ट

संवाद सहयोगी, फतेहगढ़ साहिब : जिले में रविवार को 104 पाजिटिव मिले और तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। सिविल सर्जन डा. महिदर सिंह ने बताया कि मृतकों में गांव गडहेड़ा का 65 वर्षीय व्यक्ति, गांव बधौछी कलां की 58 वर्षीय, बस्सी पठाना की 60 वर्षीय और मंडी गोबिदगढ़ की 43 वर्षीय महिला शामिल है। जिनका विभिन्न अस्पताल में इलाज चल रहा था और इस दौरान उनकी मौत हो गई। इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 188 तक पहुंच गई है। उधर, 104 नए केस आने के साथ ही जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 6724 तक पहुंच गया। इनमें से 5663 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। एक्टिव केस 873 हैं। वहीं अब तक 1,58,974 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिनमें से 1,51,824 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और 426 लोगों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। जिले में लेवल-2 के 52, लेवल-3 के 17 और 804 लोगों को घरों में ही आइसोलेट किया गया है।

chat bot
आपका साथी