मैं तो नंद बाबा के घर जाऊंगी... पर झूमे भक्त

श्रीमद्भागवत सप्ताह एवं संकीर्तन यज्ञ श्री शिव मंदिर धर्मशाला सुभाष नगर में चौथे दिन मुख्य यजमान अंजू धीर एवं रजनीश धीर विक्की ने पूजा की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 11:31 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 11:31 PM (IST)
मैं तो नंद बाबा के घर जाऊंगी... पर झूमे भक्त
मैं तो नंद बाबा के घर जाऊंगी... पर झूमे भक्त

संवाद सहयोगी, मंडी गोबिदगढ़ : श्रीमद्भागवत सप्ताह एवं संकीर्तन यज्ञ श्री शिव मंदिर धर्मशाला सुभाष नगर में चौथे दिन मुख्य यजमान अंजू धीर एवं रजनीश धीर विक्की ने श्रीमद्भागवत की कथा में विधिवत पूजा अर्चना करने उपरांत ज्योति प्रचंड करके कथा आरंभ करवाई। कथा व्यास आचार्य श्री विमल कृष्ण शास्त्री महाराज वृंदावन वालों ने कथा आरंभ करते हुए कहा कि श्री कृष्ण का जन्म मथुरा के उग्रसेन राजा के बेटे कंस का वध करने के लिए हुआ था। पौराणिक कथाओं के अनुसार द्वापर युग में मथुरा के उग्रसेन राजा के बेटे कंस ने उन्हें सिंहासन से उतार कर कारागार में बंद कर दिया था और खुद को मथुरा का राजा घोषित कर दिया था। राजा की एक बेटी और एक बेटा था। बेटा कंस और बेटी देवकी, देवकी का विवाह वासुदेव के साथ तय कर दिया गया और बड़ी धूमधाम से वासुदेव के साथ उनका विवाह कर दिया गया। लेकिन जब कंस देवकी को हंसी-खुशी रथ से विदा कर रहा था उस समय आकाशवाणी हुई कि देवकी का आठवां पुत्र ही कंस का वध करेगा। श्री कृष्ण के जन्म पर सारी धरती से आसमान तक खुशी की लहर दौड़ गई। चारों ओर रंग बिरंगे फूल खिल गए। कथा में भगवान श्री कृष्ण का जन्मदिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया। भगवान श्री कृष्ण के भजन मैं तो नंद बाबा के घर जाऊंगी बधाई लेके आऊंगी.. पर भक्त भाव विभोर होकर झूमने लग गए। इस अवसर पर श्री राम मंदिर गोपाल मार्केट के सरपरस्त जगदीश धीमान, मास्टर मनोहर लाल वर्मा, सोम प्रकाश थापर, संजीव धीर, पीयूष धीर, अनिल धीमान लाली, कुलदीप कुमार, डा. अमित संदल, जगदीश शाही भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी