कोई आपणै वरगा भेजदे तेरी कौम खिल्लर गई सारी...

पंचायती गुरुद्वारा साहिब प्रबंधन तथा स्थानीय निवासियों के सहयोग से कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 05:43 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 05:43 PM (IST)
कोई आपणै वरगा भेजदे तेरी कौम खिल्लर गई सारी...
कोई आपणै वरगा भेजदे तेरी कौम खिल्लर गई सारी...

जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब : पंचायती गुरुद्वारा साहिब प्रबंधन तथा स्थानीय निवासियों के सहयोग से कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। इसमें प्रसिद्ध रागी भाई गुर¨वदर ¨सह खालसा लुधियाना वाले, भाई म¨नदर ¨सह श्रीनगर वालों और भाई निर्मलप्रीत ¨सह ने कथा कीर्तन के द्वारा संगतों को निहाल किया गया। भाई म¨नदर ¨सह ने जे चल्लेओ सर¨हद नू मेरे प्यारेओ, मेरे लाला दे नाल बहिके रात गुजारेओ, सुण कलवींयां वाले पातशाह, कोई अपणै वरगा भेजदे, तेरी कौम खिल्लर गई सारी समेत एक के बाद एक धार्मिक शब्दों से हाजरी लगवाकर संगत को भावविभोर कर दिया।

समारोह में शरनजीत ¨सह चड्डा, हाजी बाबा दिलशाद अहमद, अध्यक्ष गुरुदर्शन बिट्टू और कौंसलर गुलशन राय बॉबी ने कीर्तन दरबार करवाए जाने की प्रशंसा करते कहा कि ऐसे समारोह आत्मिक सकून व मन को एकागर रखने के लिए बेहद जरूरी हैं। इस मौके पर ¨प्रसिपल बलवीर ¨सह, प्रताप ¨सह, जगदर्शन ¨सह लाली, मंजीत ¨सह, कमलप्रीत ¨सह, गुरमीत ¨सह, इंदरप्रीत ¨सह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी