किसान और मजदूरों ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

दशहरा के मौके पर खमाणों कलां के वार्ड नंबर तीन में किसान मजदूर और बेरोजगारों ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंक रोष जाहिर किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 05:34 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 05:02 AM (IST)
किसान और मजदूरों ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला
किसान और मजदूरों ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

संवाद सूत्र, खमाणों : दशहरा के मौके पर खमाणों कलां के वार्ड नंबर तीन में किसान, मजदूर और बेरोजगारों ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंक रोष जाहिर किया।

इस मौके इकबाल सिंह लाली, कुलविदर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से किसानों के साथ सरासर धक्का किया जा रहा है। जब किसान कृषि कानूनों का विरोध कर रहे है तो सरकार को इसे रद्द कर देना चाहिए, क्योंकि किसान अपने अच्छे और बुरे के बारे में सही तरीके से जानता है। इस अवसर पर एडवोकेट तेजिदर सिंह, डा. गुरप्रीत सिंह, किरत कंग आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी