खत्री महासभा के कार्य सराहनीय : डीएसपी

खत्री महा सभा मंडी गोबिदगढ़ की तरफ से मुख्य लाल बत्ती चौक पर मास्क वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 05:29 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 05:29 PM (IST)
खत्री महासभा के कार्य सराहनीय : डीएसपी
खत्री महासभा के कार्य सराहनीय : डीएसपी

संवाद सहयोगी, मंडी गोबिदगढ़ : खत्री महा सभा मंडी गोबिदगढ़ की तरफ से मुख्य लाल बत्ती चौक पर मास्क वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएसपी अमलोह सुखविदर सिंह ने किया। उनके साथ थाना के एसएचओ प्रेम सिंह विशेष तौर पर शामिल हुए। सर्वप्रथम सभा के प्रधान अरुण मारकन ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। उनके साथ वरिष्ठ उप प्रधान मुकेश घई, उप प्रधान दीपक मल्होत्रा, पवन जलुरिया, विपन सबरवाल, संजीव भाटिया, दीपक भारती, यशविदर बंटी बत्ता आदि भी मौजूद थे। डीएसपी अमलोह सुखविदर सिंह ने सभा के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि खत्री महासभा द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्य सराहनीय हैं। इस मौके पर लोगों को मास्क वितरित किए गए।

chat bot
आपका साथी