देवी दयाल पराशर छठी बार ब्राह्मण सभा पंजाब के अध्यक्ष नियुक्त हुए

श्री ब्राहमण सभा पंजाब की राज्य स्तरीय बैठक भगवान परशुराम मंदिर मंडी गोबिदगढ़ में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 07:39 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 07:39 PM (IST)
देवी दयाल पराशर छठी बार ब्राह्मण  सभा पंजाब के अध्यक्ष नियुक्त हुए
देवी दयाल पराशर छठी बार ब्राह्मण सभा पंजाब के अध्यक्ष नियुक्त हुए

संवाद सहयोगी, मंडी गोबिदगढ़ : श्री ब्राहमण सभा पंजाब की राज्य स्तरीय बैठक भगवान परशुराम मंदिर मंडी गोबिदगढ़ में हुई। जिस दौरान पंजाब के 19 जिलों से सभा के जिलाध्यक्ष अपनी टीम के साथ पहुंचे। बैठक के दौरान ब्राह्मण समाज को पेश आ रही समस्याओं व उनके उचित समाधान के लिए विचार चर्चा की गई। वहीं सभा की पंजाब इकाई का तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर नई कमेटी का गठन किया गया।

इस मौके पर राजन शर्मा लुधियाना ने पंडित देवी दयाल पराशर का नाम पंजाब अध्यक्ष पद के लिए प्रपोज किया जिस पर बैठक में मौजूद सभी जिलों से आए सदस्यों ने सहमति जताई। इस दौरान ब्राहमण सभा पंजाब की कोर कमेटी का गठन किया गया जिसमें डा. सोनू शर्मा गुरदासपुर, जगदीश राय फरीदकोट, शिव राज शर्मा पटियाला, राजन शर्मा लुधियाना, राहुल बाली बरनाला, सतीश बहल रोपड़, नरेश शर्मा पठानकोट, अश्वनी शर्मा मोहाली, परवाकर फगवाड़ा को कोर कमेटी सदस्य व मेघराज शर्मा बठिडा, राम नाथ शर्मा सरहिद को सलाहकार नियुक्त किया गया।

इस मौके पर पंडित देवी दयाल पराशर ने कहा कि वह पहले की तरह आगे भी ब्राह्मण समाज की भलाई के लिए कार्य करते हुए समाज के हितों के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हिद की चादर श्री गुरु तेग बहादर जी के 400वें प्रकाश पर्व को समर्पित राज्य स्तरीय समारोह सभी धार्मिक संस्थाओं को साथ लेकर करवाया जाएगा जिसकी रूपरेखा जल्द तैयार की जाएगी। पराशर ने कहा कि पंजाब का ब्राहमण समाज चुनाव मे अहम भूमिका निभाता है और 2022 में होने वाले विधान सभा चुनावों में ब्राह्मणों के हितों की बात करने वाली सियासी पार्टी का ही समर्थन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी