पेड़ से झूलता शव बरामद

गांव अलादादपुर के खेतों में एक व्यक्ति का शव पेड़ से झूलता हुआ मिला।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 04:48 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 04:48 PM (IST)
पेड़ से झूलता शव बरामद
पेड़ से झूलता शव बरामद

संवाद सूत्र, अमलोह : गांव अलादादपुर के खेतों में एक व्यक्ति का शव पेड़ से झूलता हुआ मिला। एएसआइ परमजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि अलादादपुर में एक पेड़ से व्यक्ति का शव लटक रहा है। मौके पर पहुंचकर उन्होंने शव कब्जे में लिया। जिसकी पहचान कर्मवीर सिंह के तौर पर हुई, जोकि मानगढ़ में ईंटों के भट्ठे पर मजदूरी करता था। घरवालों ने बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान था और पहले भी घर से चला जाता था। पुलिस ने बताया कि सिविल अस्पताल अमलोह में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।

chat bot
आपका साथी