दविदर सिंह लाटौर तीसरी बार लैब एसोसिएशन के अध्यक्ष बने

जय मिलाप लैब एसोसिएशन फतेहगढ़ साहिब के चुनाव दौरान दविदर सिंह लाटौर को तीसरी बार जिलाध्यक्ष चुना गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 11:08 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 11:08 PM (IST)
दविदर सिंह लाटौर तीसरी बार लैब एसोसिएशन के अध्यक्ष बने
दविदर सिंह लाटौर तीसरी बार लैब एसोसिएशन के अध्यक्ष बने

संवाद सहयोगी, सरहिद : जय मिलाप लैब एसोसिएशन फतेहगढ़ साहिब के चुनाव दौरान दविदर सिंह लाटौर को तीसरी बार जिलाध्यक्ष चुना गया। मोहाली के जिला महासचिव रवि कुमार ने चुनाव पर्यवेक्षक के तौर पर शिरकत की। बैठक की शुरुआत में फतेहगढ़ साहिब के सभी ब्लाकों के अध्यक्षों ने लाटौर को जिलाध्यक्ष बनाने के लिए नाम पेश किया। इस पर सर्वसम्मति से उन्हें अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा गुरवंत सिंह बाजवा को महासचिव, राजविदर सिंह चौहान को कोषाध्यक्ष बनाया गया। लाटौर ने कहा कि विभिन्न ब्लाकों की तरफ से उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है उसे पूरी तनदेही से निभाया जाएगा। लैब से संबंधित समस्याओं का पहल के आधार पर हल किया जाएगा। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता बिक्रमजीत सहोता, बलजिदर शर्मा, जसवंत सिंह, रविदर सिंह रिकू, सरबजीत धनोआ, गुरवंत सिंह, रोहित कुमार, महेश कुमार, गुरदीप सिंह भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी