फतेहगढ़ साहिब में कोरोना से दो महिलाओं की मौत, 54 नए केस

जिले में कोरोना से दो महिलाओं की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 07:36 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 07:36 PM (IST)
फतेहगढ़ साहिब में कोरोना से दो महिलाओं की मौत, 54 नए केस
फतेहगढ़ साहिब में कोरोना से दो महिलाओं की मौत, 54 नए केस

संवाद सहयोगी, फतेहगढ़ साहिब : जिले में कोरोना से दो महिलाओं की मौत हो गई। सिविल सर्जन डा. बलजीत कौर ने बताया कि मृतक महिलाओं में 50 वर्षीय महिला चुन्नी कलां और 65 वर्षीय महिला अमलोह की रहने वाली थी। जिनका मोहाली के एक निजी और लुधियाना के सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा था, परंतु उपचार के दौरान दोनों महिलाओं की मौत हो गई। जिससे जिले में मरने वालों की संख्या 128 हो गई है। इसके अलावा जिले में 4279 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 3852 लोग कोरोना को मात देकर अपने घरों को लौट चुके हैं। एक्टिव केसों की संख्या 299 हो गई है। अब तक 1,19,571 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 1,14,632 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा वीरवार को 816 लोगों के सैंपल लिए गए और 660 लोगों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

chat bot
आपका साथी