फतेहगढ़ साहिब में कोरोना का आंकड़ा पांच सौ पार

सुखवीर सुख फतेहगढ़ साहिब जिले में रविवार को कोरोना के 41 मरीज पॉजिटिव आने से आंकड़ा पांच सौ पार कर गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 06:42 PM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 06:12 AM (IST)
फतेहगढ़ साहिब में कोरोना का आंकड़ा पांच सौ पार
फतेहगढ़ साहिब में कोरोना का आंकड़ा पांच सौ पार

सुखवीर सुख, फतेहगढ़ साहिब

जिले में रविवार को कोरोना के 41 मरीज पॉजिटिव आने से आंकड़ा पांच सौ पार कर गया। इनमें पांच, आठ व ग्यारह वर्षीय बच्चियां भी शामिल हैं। मंडी गोबिदगढ़ के सुरजीत नगर में 12 लोग पॉजिटिव आने के बाद इलाके में सैनिटाइजर का छिड़काव करवाया जा रहा है। एसडीएम दफ्तर अमलोह के पांच मुलाजिम पॉजिटिव आने के बाद फर्द केंद्र, पटवारखाना, एसडीएम दफ्तर को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया है। सरहिद पटियाला मुख्य मार्ग पर गांव खरौड़ी में स्थित टिवाणा फीड फैक्ट्री के सात वर्कर पॉजिटिव आने के बाद से फैक्ट्री बंद है।

सिविल सर्जन डॉ. सुरिदर सिंह ने बताया कि मंडी गोबिदगढ़ के सुरजीत नगर को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।

जिले में अब कुल 506 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। 365 ने कोरोना को मात दी है, जबकि 136 केस अभी भी एक्टिव है। पांच लोग कोरोना से जिदगी हार चुके है।

पॉजिटिव केसों में गुरु नानक मोहल्ला का 36 वर्षीय व्यक्ति, गांव संडोली का 27 वर्षीय व्यक्ति, गांव खरौड़ी का 20 वर्षीय व्यक्ति, टिवाणा फीड खरौड़ी का 22 वर्षीय, 19 वर्षीय, 20 वर्षीय, 18 वर्षीय, 26 वर्षीय युवक, गांव पवाला का 37 वर्षीय व्यक्ति, दलीची मोहल्ला सरहिद शहर की 33 वर्षीय महिला, अजनाली का 55 वर्षीय व्यक्ति, एसडीएम दफ्तर अमलोह का 55 वर्षीय, 33 वर्षीय, 24 वर्षीय, 55 वर्षीय, 33 वर्षीय व्यक्ति, मंडी गोबिदगढ़ के सुरजीत नगर का 38 वर्षीय, 40 वर्षीय, 20 वर्षीय, 38 वर्षीय महिला, 12 वर्षीय बच्चा, 38 वर्षीय, 11 वर्षीय बच्ची, 31 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय, 26 वर्षीय, 32 वर्षीय 40 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। इसके अलावा गांव कुंभ की 26 वर्षीय महिला, शिव मंदिर कच्चा शांति नगर मंडी गोबिदगढ़ की 8 वर्षीय वच्ची, शास्त्री नगर का 56 वर्षीय व्यक्ति, शांति नगर का 29 वर्षीय व्यक्ति, गांव शमशपुर का 25 वर्षीय युवक, गुरु की नगरी मंडी गोबिदगढ़ का 44 वर्षीय व्यक्ति, एक 75 वर्षीय व्यक्ति, गांव चनारथल कलां का 29 वर्षीय युवक, जीटी रोड सरहिद का 30 वर्षीय व्यक्ति, अमलोह का 33 वर्षीय व्यक्ति, गांव जलालपुर का 28 वर्षीय नौजवान शामिल है।

chat bot
आपका साथी