फतेहगढ़ साहिब में नौ दिनों में 944 पाजिटिव, 19 ने तोड़ा दम

जिले में जहां कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है वहीं मृतकों का आंकड़ा भी रोजाना बढ़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 07:42 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 07:42 PM (IST)
फतेहगढ़ साहिब में नौ दिनों में 944 पाजिटिव, 19 ने तोड़ा दम
फतेहगढ़ साहिब में नौ दिनों में 944 पाजिटिव, 19 ने तोड़ा दम

संवाद सहयोगी, फतेहगढ़ साहिब : जिले में जहां कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है वहीं मृतकों का आंकड़ा भी रोजाना बढ़ रहा है। सेहत विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में पिछले नौ दिन में 844 पाजिटिव केस मिले हैं और इस दौरान 19 लोगों ने दम तोड़ दिया। एक दिन में सबसे अधिक 136 आंकड़े भी इसी सप्ताह रिपोर्ट किए गए।

उधर, रविवार को भी जिले में 102 केस रिपोर्ट किए गए और दो महिलाओं ने कोरोना से दम तोड़ दिया। सिविल सर्जन डा. महिदर सिंह ने बताया कि मृतकों में गांव बिलासपुर खमाणों की 65 वर्षीय और मंडी गोबिदगढ़ की 70 वर्षीय महिला शामिल है। जिनका सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में इलाज चल रहा था और इस दौरान उनकी मौत हो गई। जिनका सेहत विभाग की गाइडलाइन अनुसार अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसके साथ ही जिले में मृतकों का आंकड़ा 163 तक पहुंच गया है। दूसरी तरफ जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 6014 तक पहुंच गया है। इनमें से 4985 ने कोरोना को मात भी दी है। एक्टिव केसों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है और यह आंकड़ा 866 तक पहुंच गया है। अब तक 1,48,045 लोगों के सैंपल लिए जा चुके है, जिनमें से 1,41,666 की रिपोर्ट नेगेटिव और 365 की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। रिकवरी रेट गिरकर 82.8 फीसद तक पहुंच गया है। जिले में लेवल-2 की 46 और लेवल-3 के 14 मरीज है, जबकि 806 को घरों में ही आइसोलेट किया गया है।

chat bot
आपका साथी