खालिस्तान का पुतला फूंकने पर शिव सैनिकों और सिख युवकों में तकरार

फतेहगढ़ साहिब जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स के बाहर खालिस्तान का पुतला फूंकने को लेकर शिव सैनिकों व सिख युवकों में तकरार हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 09:22 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 09:22 PM (IST)
खालिस्तान का पुतला फूंकने पर शिव सैनिकों और सिख युवकों में तकरार
खालिस्तान का पुतला फूंकने पर शिव सैनिकों और सिख युवकों में तकरार

संवाद सहयोगी, सरहिद : फतेहगढ़ साहिब जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स के बाहर खालिस्तान का पुतला फूंकने को लेकर शिव सैनिकों व सिख युवकों में तकरार हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाते हुए माहौल शांत किया। जानकारी के अनुसार शिव सेना पंजाब प्रदेश ने खालिस्तान और आतंकवाद के विरोध में पुतला फूंक प्रदर्शन करना था। बाद दोपहर डेढ़ बजे के करीब शिव सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष हरप्रीत सिंह लाली अपने साथियों समेत जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स के बाहर पहुंचे। वहां पहले से कुछ सिख युवक खड़े थे। शिव सेना ने जैसे ही पुतला जलाते हुए खालिस्तान व आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की तो सिख युवकों ने आकर विरोध किया। दोनों पक्षों में तकरार होने लगा। पुलिस ने बीच आते हुए स्थिति को संभाला। रोष प्रदर्शन कर रहे शिव सैनिक व विरोध करने वाले सिख युवक एक-दूसरे पर माहौल खराब करने का आरोप लगा रहे थे।

chat bot
आपका साथी