सिविल सर्जन ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पंजाब के दिशा-निर्देश पर सरकारी हाई स्कूल सरहिद में स्कूली बच्चों के शारीरिक व्यायाम पर जागरूकता साइकिल रैली को सिविल सर्जन डा. हरविदर सिंह ने हरी झंडी देकर रवाना किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 06:08 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 06:08 PM (IST)
सिविल सर्जन ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी
सिविल सर्जन ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी

संवाद सहयोगी, सरहिद : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पंजाब के दिशा-निर्देश पर सरकारी हाई स्कूल, सरहिद में स्कूली बच्चों के शारीरिक व्यायाम पर जागरूकता साइकिल रैली को सिविल सर्जन डा. हरविदर सिंह ने हरी झंडी देकर रवाना किया। रैली के दौरान बच्चों के हाथों में संतुलित आहार, पौष्टिक आहार, व्यायाम, जंक फूड से परहेज, तला-भुना खाने से परहेज, रोजाना सैर पर जाने आदि के नारे वाली तख्तियां भी थीं। इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डा. हरविदर सिंह ने कहा कि शरीर को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने के लिए शारीरिक व्यायाम बहुत जरूरी है, साथ ही हमें हमेशा बासी, तला हुआ खाना और जंक फूड से परहेज करते हुए संतुलित आहार लेना चाहिए। मौके पर उप चिकित्सा आयुक्त डा. जगदीश सिंह, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. कुलदीप सिंह, जिला समूह शिक्षा एवं सूचना अधिकारी गुरमीत सिंह राणा, उप समूह शिक्षा एवं सूचना अधिकारी बलजिदर सिंह, ज्योति गुलिया, स्कूल की प्रधानाध्यापिका सुनीता रतन. बलजीत कौर, वंदना चोपड़ा और करणवीर सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी