श्री राम नाम जपने से इंसान का तन मन शुद्ध हो जाता है : महंत गंगा दास

श्री बावा लाल दयाल मंदिर गुरु नानक कालोनी मंडी में जालंधर से विशेष तौर पर श्री बावा लाल दयाल ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा महंत श्री 1008 गंगा दास जी महाराज व उनके शिष्य महंत श्री 108 केशव दास जी महाराज पहुंचे

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 09:10 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 09:10 PM (IST)
श्री राम नाम जपने से इंसान का तन मन शुद्ध हो जाता है : महंत गंगा दास
श्री राम नाम जपने से इंसान का तन मन शुद्ध हो जाता है : महंत गंगा दास

संवाद सहयोगी, मंडी गोबिदगढ़

श्री बावा लाल दयाल मंदिर गुरु नानक कालोनी मंडी में जालंधर से विशेष तौर पर श्री बावा लाल दयाल ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा महंत श्री 1008 गंगा दास जी महाराज व उनके शिष्य महंत श्री 108 केशव दास जी महाराज पहुंचे। उनका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके महंत श्री गंगा दास जी महाराज ने श्री राम नाम का महत्व बताते हुए कहा कि श्री राम नाम जपने से इंसान का तन मन शुद्ध हो जाता है और वह इंसान भवसागर से पार हो जाता है। नाम सिमरन और सेवा ही पार लगा देते हैं। नाम से जीवन सरल हो जाता है और सेवा से सफल हो जाता है। कहा कि भगवान श्री राम कृपा निधान हैं उनका नाम सिमरन से ही बेड़ा पार हो जाता है। महाराज श्री ने दर्शन लाल भाटिया को मंदिर प्रधान बनने पर शुभकामनाएं दी और पूर्व प्रधान स्वर्गीय गुरदयाल दास भारती को भी याद किया और श्रद्धाजंलि दी। इस अवसर पर महासचिव नरिदर भाटिया, कोषाध्यक्ष विजय भारती, सुरिदर क्वात्रा, सुभाष भारती, अमित अरोड़ा, प्रदीप भारती, सुरिदर भाटिया लक्की, अश्वनी भारती, अमृत लाल भाटिया, विजय भाटिया, संजीव भाटिया आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी