प्रकाशोत्व पर निकाली शोभा यात्रा

सेंट्रल वाल्मीकि सभा की ओर से भगवान वाल्मीकि जी का प्रकाशोत्सव पूरी श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 07:58 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 07:58 PM (IST)
प्रकाशोत्व पर निकाली शोभा यात्रा
प्रकाशोत्व पर निकाली शोभा यात्रा

संवाद सहयोगी, सरहिद : सेंट्रल वाल्मीकि सभा की ओर से भगवान वाल्मीकि जी का प्रकाशोत्सव पूरी श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया। इस मौके निकाली शोभा यात्रा में पंजाब सफाई कर्मचारी कमीशन के चेयरमैन व सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गेजा राम वाल्मीकि विशेष तौर पर शामिल हुए। यह शोभा यात्रा सरहिद शहर से शुरू होकर शहर की विभिन्न जगहों से होती हुई सरहिद के वाल्मीकि मंदिर पहुंच समाप्त हुई। शहर भर में शोभा यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। चेयरमैन गेजा राम वाल्मीकि ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी ने श्री रामायण जी की रचना कर सभी को प्रेम, एकता व आपसी सद्भावना का संदेश दिया था। जिस पर सभी को अमल करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी