कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ केंद्र सरकार का पुतला फूंका

जिला मुख्यालय पर हलका फतेहगढ़ साहिब में केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Dec 2020 06:18 PM (IST) Updated:Tue, 01 Dec 2020 06:18 PM (IST)
कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ केंद्र सरकार का पुतला फूंका
कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ केंद्र सरकार का पुतला फूंका

संवाद सहयोगी, फतेहगढ़ साहिब : जिला मुख्यालय पर हलका फतेहगढ़ साहिब के सरपंचों, पंचों, ब्लाक समिति सदस्यों और जिला परिषद के सदस्यों ने केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने संघर्ष कर रहे किसानों के समर्थन की घोषणा की। प्रदर्शन में विधायक कुलजीत सिंह नागरा, जिला प्रधान सुभाष सूद भी शामिल हुए और केंद्र सरकार का पुतला फूंककर नारेबाजी की।

विधायक नागरा और सरपंचों व जिला परिषद सदस्यों ने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं। केंद्र सरकार ने कृषि सुधार कानून लाकर किसानों को तोड़ने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्वक तरीके से दिल्ली में प्रदर्शन करने के लिए जा रहे किसानों पर पानी की बौछारें मार कर हरियाणा सरकार ने जो कार्रवाई की है वह निदनीय है। उन्होंने कहा कि वह किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और हमेशा खड़े रहेंगे। किसानों के साथ ही देश है। नागरा ने कहा कि अड़ियल रवैया छोड़ कर केंद्र सरकार को किसानों की मांगों को मानना चाहिए, क्योंकि किसान अपने अच्छे और बुरे के बारे में बेहतर तरीके से जानते हैं। पहले शांतिपूर्वक तरीके से दिल्ली जा रहे किसानों को हिसक तरीके से रोकने की कोशिश की गई। इस कारण मजबूरी में किसानों को दिल्ली के बॉर्डर पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा। अब जब सर्दी के मौसम में किसान सड़कों पर बैठे हैं तो उन्हें बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने मांग करते कहा कि सरकार को तुरंत कृषि सुधार कानूप वापस लेने चाहिए, ताकि किसान फिर से खुशहाली से जीवन व्यतीत कर सकें।

chat bot
आपका साथी