ज्ञानी दित्त सिंह की पुण्यतिथि मनाई

ज्ञानी दित्त सिंह प्रतिनिधि खालसा दीवान सामाजिक भलाई चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से महान कवि ज्ञानी दित्त सिंह की पुण्य तिथि मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 07:00 PM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 07:00 PM (IST)
ज्ञानी दित्त सिंह की पुण्यतिथि मनाई
ज्ञानी दित्त सिंह की पुण्यतिथि मनाई

संवाद सहयोगी, सरहिद : ज्ञानी दित्त सिंह प्रतिनिधि खालसा दीवान सामाजिक भलाई चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से महान कवि ज्ञानी दित्त सिंह की पुण्य तिथि मनाई गई। फतेहगढ़ साहिब स्थित ज्ञानी दित्त सिंह लाइब्रेरी में आयोजित समारोह में श्री सुखमणि साहिब के पाठ के भोग डाले गए तथा रागी जत्थों ने कीर्तन भी किया। समारोह में शामिल विभिन्न राजनैतिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कहा कि ज्ञानी दित्त सिंह सिख कौम के महान विद्वान थे। जिन्होंने अपने छोटे से जीवन काल में 60 से भी अधिक पुस्तकें लिखकर कौम का मार्गदर्शन किया था। इस मौके पर आयोजकों की ओर से अतिथियों को सम्मानित भी किया गया तथा लंगर की सेवा भी निभाई गई। इस दौरान एडवोकेट धरमिदर सिंह लांबा, पूर्व विधायक निर्मल सिंह, रुपिदर सिंह हैप्पी, एडवोकेट शिव कुमार कल्याण व आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी