शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक उत्सव मनाया

मंडी गोबिदगढ़ विश्व हिदू परिषद ने शिवा जी महाराज का राज्याभिषेक उत्सव मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 04:04 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 11:33 PM (IST)
शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक उत्सव मनाया
शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक उत्सव मनाया

संवाद सहयोगी, मंडी गोबिदगढ़ : विश्व हिदू परिषद ने शिवा जी महाराज का राज्याभिषेक उत्सव मनाया। जिला अध्यक्ष विनोद गोयल ने बताया कि इस दिन को हिदू साम्राज्य दिवस के रूप में भी जाना जाता है। यह उत्सव छत्रपति शिवा जी महाराज के राज्याभिषेक को समर्पित है। ज्येष्ठ की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को सन 1674 को रायगढ़ में इनका राज्याभिषेक हुआ था। शताब्दियों बाद कोई हिदू राजा भारत के एक बड़े भूभाग का राजा बना था। उन्होंने पुरातन हिदू रीति अनुसार अपना राज चलाया, इसलिए इसे हिदू साम्राज्य दिवस भी कहा जाता है। उन्होंने मुगल साम्राज्य को टक्कर देकर मुगलों को पतन की और धकेला। इस अवसर पर जिला मंत्री सुनील मित्तल, अरुण अग्रवाल, डॉ. हरजिदर सिंह पूनिया, अजय गुप्ता, राजिदर शर्मा, महावीर शर्मा, कृष्ण कुमार, पुलकित गोयल, रोहित कुमार, बलबीर सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी