नाबालिग लड़कियों को बहलाकर ले जाने के मामले दर्ज

थाना मंडी गोबिदगढ़ की पुलिस को दी शिकायत में मंडी गोबिदगढ़ निवासी एक लड़के ने बताया कि उसके माता पिता घर से बाहर गए हुए थे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 11:47 PM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 11:47 PM (IST)
नाबालिग लड़कियों को बहलाकर ले जाने के मामले दर्ज
नाबालिग लड़कियों को बहलाकर ले जाने के मामले दर्ज

संवाद सहयोगी, मंडी गोबिदगढ़

थाना मंडी गोबिदगढ़ की पुलिस को दी शिकायत में मंडी गोबिदगढ़ निवासी एक लड़के ने बताया कि उसके माता पिता घर से बाहर गए हुए थे और वह दोनों भाई और उसकी नाबालिग बहन रात को सौ गए और सुबह पता चला कि उसकी नाबालिग बहन को कथित नौजवान जतिन सोनी बहला फुसलाकर ले गया। पुलिस ने जतिन सोनी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी। दूसरी मामले में थाना मंडी गोबिदगढ़ की पुलिस को शिकायत देते हुए एक व्यक्ति ने आरोप लगाए कि उसकी पत्नी की बहन 16 वर्षीय नाबालिग लड़की उसके पास रहती थी, जिसको कथित आरोपित सुनील कुमार नाम का व्यक्ति बहला फुसलाकर कही ले गया। मंडी गोबिदगढ़ पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर सुनील कुमार निवासी सुभाष नगर मंडी गोबिदगढ़ के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी। चार दिन पहले नहर में बहे व्यक्ति का शव मिला

जागरण संवाददाता, पटियाला : पिड रौंगला में भाखड़ा नहर किनारे पैर धोते समय बहे व्यक्ति का शव चार दिन बाद खनौरी हेड से मिला है। मृतक की पहचान भगवंत सिंह (43) निवासी गांव काठमट्ठी पटियाला के तौर पर हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पारिवारिक सदस्यों ने शव की पहचान की। शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी राजिदरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मृतक के भाई गुरसेवक सिंह ने बताया कि उसका भाई ड्राइवर था। पिछले दिनों लाकडाऊन के दौरान काम बंद रहने से वह परेशान चल रहा था। उसकी कार की किस्तें भी टूट गई थी। वह कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में चल रह धरने में भी हर हफ्ते शामिल होने जाता था। 28 फरवरी की सुबह आठ बजे के करीब दिल्ली से लौटकर वह नहर किनारे हाथ पैर धोने रुका था। इसी दौरान उसका पैर किनारे से फिसल गया और वह नहर में बह गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने भाई को बचाने की कोशिश की लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण वह डूब गया। जिसका शव खनौरी हेड से वीरवार शाम बरामद हुआ है। भगवंत की दो बेटियां और एक बेटा है।

chat bot
आपका साथी